Aaj ka Rashifal:1 अगस्त 2024 गुरुवार भगवान विष्णु जी की कृपा से आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार,


धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आज का दिन अस्त व्यस्त रहेगा दिन को व्यवस्थित करने का प्रयास भी करेंगे लेकिन सफल नही हो सकेंगे। दिन के आरंभ में घरेलू कार्यक्रम के कारण कार्य क्षेत्र पर देर होगी एक बार किसी कारण से विलंब हुआ तो दिन भर यही क्रम चलता रहेगा कोई भी काम समय पर नही कर पाएंगे गुस्सा भी आएगा लेकिन अशांति फैलने के डर से प्रदर्शन नही करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज काफी संभावनाए लगाए रहेंगे आर्थिक लाभ की कामना दिन भर लगी रहेगी लेकिन लाभ रुक रुक कर होने से मन संतुष्ट नही होगा। नौकरिपेशाओ को किसी सहकर्मी के हिस्से का कार्य भी करना पड़ेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन फिर भी किसी न किसी कारण छोटी मोटी नाराजगी लगी रहेगी।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का आज का दिन आरम्भ में शुभ फलदायक रहेगा, मन मे जो भी सोचेंगे थोड़ा बहुत कम ही सही लेकिन मिलेगा जरूर! दिनचर्या आज उथल पुथल ही रहेगी, किसी सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये नियत कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे नियमित बिक्री की जगह आज जनसंपर्कों के द्वारा अधिक लाभ की संभावना है, व्यवहार में थोड़ा रूखापन आ सकता है, इससे बचे अन्यथा सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि खराब होगी। मनोरंजन पर आज अधिक आकर्षण रहेगा


कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों में आज का दिन आपके
आज के दिन मानसिक रूप से दुविधा बनी रहेगी, जिस कार्य को करना चाहिये उसे ना कर व्यर्थ के कामो में उलझेंगे। अपने काम छोड़ पराये कामो में टांग अड़ाने से अपमानित भी हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज निर्णय लेने में परेशानी आएगी, लाभ के अवसर इसी कारण हाथ से निकलने की संभावना है। मन मे अहम की भावना रहने से किसी से सहायता लेना पसंद नही करेंगे, लेदेकर काम निकालने की मानसिकता से थोड़ा बहुत धन लाभ अवश्य होगा, परन्तु थोड़ा विलंब भी होगा। नौकरी पेशा लोग उच्चाधिकारियों से जले भुने रहेंगे मन की बात मन मे ही रखे अन्यथा आगे के लिये नई समस्या खड़ी होगी।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आजआज का दिन आकस्मिक लाभ वाला है, लेकिन आज आपका ध्यान मौज मस्ती में अधिक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज पिछले कुछ दिनों से चल रही सुस्ती टूटेगी। मध्यान तक लाभ के लिये इंतजार करना पडेगा! लेकिन इसके बाद व्यस्तता बढ़ने पर बैठने का समय नही मिलेगा। नौकरी पेशा भी आज मध्यान तक अधिक व्यस्त रहेंगे! जल्दबाजी में कार्य करने पर गलती होने की संभावना अधिक है! विशेष कर कागजी काम देखभाल कर ही करे,बड़ी चूक होने के आसार है। मध्यान बाद का समय बाहर घूमने मनोरंजन में बीतेगा उत्तम भोजन पर्यटन का आनंद लेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!