दादी नानी ने बताए घर में बरकत लाने के उपाय
सोचिए आप रोज पूजा करते हैं, मेहनत भी पूरी करते हैं। फिर भी घर में पैसा टिकता नहीं, मन अशांत रहता है और बिना वजह रुकावटें आती रहती हैं। क्या कभी आपने सोचा है? कहीं वजह वो छोटी-छोटी आदतें तो नहीं जिन्हें हम बहुत मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। दादी नानी कहती थी घर की बरकत बड़े कर्मों से नहीं छोटी सावधानियों से आती है। लेकिन आज के जमाने में हम हंसकर टाल देते हैं। झाड़ू खड़ी रह गई तो क्या हुआ? रात में झूठे बर्तन रह गए तो क्या फर्क पड़ता है? बिस्तर पर बैठकर खा लिया तो क्या बिगड़ जाएगा? यही वो छोटी गलतियां हैं जो धीरे-धीरे भाग्य पर जाले चढ़ा देती हैं। लक्ष्मी को घर से दूर कर देती हैं और खुशहाली को बिना आवाज दिए बाहर निकाल देती हैं। इस वीडियो में हम बताएंगे 31 ऐसे गुप्त नियम जो हमारी दादी नानी ने अनुभव से सीखे थे और जिनका असर सीधे घर की बरकत, शांति और धन पर पड़ता है।
सावधान। इनमें से कुछ बातें ऐसी हैं जो आप आज भी रोज करते होंगे और वही आपकी तरक्की की सबसे बड़ी रुकावट बन चुकी होंगी। वीडियो शुरू होने से पहले बस एक सवाल। क्या आप सच में जानना चाहते हैं कि आपके घर की बरकत कहां अटक रही है? दादीनानी ने बताएं घर में बरकत लाने के उपाय।
नंबर एक घर में सुबह-सुबह कुछ देर के लिए भजन अवश्य लगाएं।
नंबर दो पूजा सुबह 6:00 से 8:00 बजे के बीच भूमि पर आसन बिछाकर पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठकर करनी चाहिए। पूजा का आसन जूट अथवा कुश का हो तो उत्तम होता है।
नंबर तीन आरती, दीपक, पूजा, अग्नि जैसे पवित्रता के प्रतीक साधनों को मुंह से फूंक मारकर नहीं बुझाएं।
नंबर चार, मंदिर में धूप, अगरबत्ती और हवन कुंड की सामग्री दक्षिण पूर्व में अर्थात आग्नेय कोण में रखें।
नंबर पांच, घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखें। उसको पैर नहीं लगाएं ना ही उसके ऊपर से गुजरे। अन्यथा घर में बरकत की कमी हो जाती है। झाड़ू को हमेशा छिपा कर रखें।
नंबर छह, पहली रोटी में घी और गुड़ मिलाकर थोड़ा सा तोड़कर चूल्हे में भोग अवश्य लगाएं।
नंबर सात, पहली रोटी गाय के लिए निकालें तथा रोटी पर घी लगाकर थोड़ा सा गुड़ रखकर गाय को खिलाएं। इससे देवता खुश होते हैं तथा पितरों को भी शांति मिलती है।
नंबर आठ, घर में कभी भी जाले ना लगने दें वरना भाग्य और कर्म पर जाले लगने लगते हैं और बाधा आती है।
नंबर नौ, रसोई घर या चूल्हे के पास जूदी चप्पल लेकर ना जाएं तथा ना ही उन्हें पहनकर खाना खाएं। इससे पितृ देवता तथा मां लक्ष्मी नाराज होती हैं तथा कंगाली, बर्बादी, कलेश, दरिद्रता सब घर में प्रवेश कर जाते हैं।
नंबर 10, बिस्तर पर बैठकर कभी खाना ना खाएं। ऐसा करने से बुरे सपने आते हैं।
दादी नानी के 31 नियम
नंबर 11, अगर घर से बाहर कोई शुभ काम के लिए जाता है तो तुरंत झाड़ू या पोछा नहीं लगाना चाहिए।
नंबर 12, नहाते समय एक पैर से दूसरा पैर रगड़ने से घोर गरीबी आती है।
नंबर 13, महीने में किसी भी शुक्रवार को खीर बनाकर घर के सभी सदस्य खाएं और खिलाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धनधान्य का भंडार भर देती हैं।
नंबर 14, घर में जूते चप्पल इधर-उधर बिखेर कर या उल्टे सीधे करके नहीं रखने चाहिए। इससे घर में अशांति उत्पन्न होती है।
नंबर 15 कभी भी आटे के हाथ से खाना नहीं खाना चाहिए। इससे घर में कंगाली आती है।
नंबर 16 दवाइयां अपने सिराहने रखकर ना सोएं। नहीं तो उम्र भर दवाइयां सिराहने ही रहेंगी।
नंबर 17 मंदिर से वापस आते समय कभी घंटी ना बजाएं। शक्तियां नाराज हो जाती हैं।
नंबर 18 जब भी माताएं-बने वाशरूम के अंदर स्नान करने जाती हैं तो वह नहाते वक्त अपने माथे की बिंदी को वहीं दीवार पर चिपका देती हैं। जिससे घर में नकारात्मकता छा जाती है। ऐसा करने से बचें।
नंबर 19 पानी से भरा बर्तन सिर की ओर रखकर ना सोएं। इससे मन प्रभावित होता है जिस कारण मानसिक रोग उत्पन्न होते हैं।
नंबर 20 सूर्यास्त के वक्त कभी भी मेन दरवाजे पर खड़ा रहना या बैठना नहीं चाहिए।
नंबर 21 नमक को हमेशा शीशे के बर्तन में दो लौंग डालकर रखना चाहिए। इससे घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।
नंबर 22 रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास माना गया है और कहते हैं कि रात के समय गलती से भी एक भी झूठा बर्तन रसोई में नहीं छोड़ना चाहिए। जो महिलाएं ऐसा करती हैं उस घर में कभी सुख शांति नहीं आती है।
नंबर 23 पर्स या हैंडबैग पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से निर्धनता आती है।
नंबर 24 घड़ी को ना तो तकिए के नीचे रखें और ना ही दीवार घड़ी को बेड के सामने लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति तनाव में रहता है।
नंबर 25 सप्ताह में एक बार सेंधा नमक से घर में पोछा जरूर लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
नंबर 26 जिस घर की स्त्री अपने पति के प्रतिकूल वचन बोलती है तथा अपने परिवार का सम्मान नहीं करती है। उस घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
नंबर 27 किसी और के इस्तेमाल किए हुए कपड़े उधार नहीं लेने चाहिए। इससे भाग्य कमजोर होने के साथ-साथ शारीरिक परेशानियां उत्पन्न होती हैं।
नंबर 28 किसी भी प्रकार का कोई तेल पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से कठिनाई आती है जीवन में।
नंबर 29 तवे को कभी भी सामने नहीं रखना चाहिए। हमेशा छिपा कर रखना चाहिए। इससे हमारा राहु खराब होता है।
नंबर 30 गीता के 15वीं अध्याय को नित्य पढ़ने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।
नंबर 31 महिलाएं सोने से पहले पूजा घर में प्रणाम करना ना भूलें। प्रणाम करने के बाद पूजा घर में पर्दा जरूर कर दें।
