देवशयनी एकादशी अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए इन चीजों का करें दान
Devshayani Eakadashi 2024 देव शयनी एकादशी पर इन वस्तुओं के दान से जीवन में अन्न धन की कमी नहीं होती है, खुशहाल जीवन रहता है,!
जगत के पालनहार पालन करता भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सबसे श्रेष्ठ व्रत एकादशी व्रत को माना जाता है! इस व्रत का पारण द्वादशी तिथि में करने के बाद श्रद्धा अनुसार विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को कभी भी अन और धन की जीवन में कमी नहीं होती है!तो आईए जानते हैं देवशयनी एकादशी पर हमें क्या दान करना चाहिए?

Highlight
एकादशी का व्रत हर महीने में दो बार किया जाता है! एकादशी तिथि पर दान करना जरूर चाहिए !
एकादशी व्रत का पारण हमेशा द्वादशी की तिथि में ही किया जाता है!
आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देव शयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है! हिंदू पंचांग के अनुसार ददेवशयनी एकादशी का व्रत 17 जुलाई 2024 को है! भगवान विष्णु को एकादशी तिथि विशेष रूप से समर्पित तिथि मानी जाती है! एकदशी पर श्री हरी और माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा अर्चना करने का विधान है! साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति के लिए इस दिन दान भी विशेष रूप से किया जाता है !
क्या दान करना चाहिए देव शयनी एकादशी पर सनातन धर्म में पर्व और व्रत का बहुत महत्व है, इन पर्व और व्रत के दौरान दान का भी विशेष महत्व माना गया है! ठीक उसी प्रकार देव शयनी एकादशी पर भी गरीब लोगों को दान अवश्य करना चाहिए,देव शयनी एकादशी व्रत का पारण करने के बाद अन्य मिठाई फल और वस्त्र का दान अवश्य करना चाहिए! धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से व्रती को यानी उस व्यक्ती को जीवन में भी कभी भी अन्न और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है!
अगर आप अपने जीवन के दुखों से परेशान हो चुके हैं तो इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए आपको देव शयनी एकादशी पर दूध और दही का दान करना चाहिए! ऐसी मान्यता की इन चीजों का दान करने से जीवन के दुखों का अंत होने लग जाता है!
इसके अलावा देव शयनी एकादशी पर जूते और चप्पल का भी दान करना चाहिए, धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है! साथ ही जीवन में सभी संकट दूर होने लग जाते हैं!
गृह क्लेश और रोग से मुक्ति पाने के लिए: देव शयनीएकादशी पर जल का दान करना चाहिए, इससे कुंडली में पितृ दोष, चंद्र दोष का असर समाप्त हो जाता है!साथ ही हमारे जीवन की सभी प्रकार की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है!
अगर आपकी कुंडली में गुरु बृहस्पति कमजोर है तो देव शयनी एकादशी पर पीले वस्त्र का दान करना चाहिए! इस उपाय को करने से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं, साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह को गुरु मजबूत हो जाता है !
- 15 December Ka Panchang||आज का पंचांग राहुकाल शुभमुहूर्त दिशाशूल उपाय

- 14 December ka panchang ||आज का पंचांग राहुकाल शुभमुहूर्त दिशाशूल

- 13 Dicember ka Panchang ||आज का पंचांग राहुकाल शुभमुहूर्त दिशाशूल उपाय

- 7 बातें हमेशा छुपाकर रखना,चाहे कोई … 7 Baate Humesha ChupakarRakho

- 2 Desember Bhoum pradosh — ऋण मुक्ति, मंगल दोष निवारण का सबसे..

डिस्क्लेमर यहां बताए गए सभी उपाय लाभ केवल सूचना के लिए है भारत टीवी इन सभी बातों का समर्थन नहीं करता है इसलिए मैं निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों से ज्योतिषीय पंचांग प्रवचनों मान्यताओं धर्म ग्रंथो से संग्रहित की गई है पाठकों से अनुरोध है इसलिए को अंतिम सत्य अथवा दावा ना माने अपने विवेक का उपयोग करें
