लेखपाल बनी रिचा सोनी के झूठ की खुल गई पोल, कई फोटो और वीडियो आ गए सामने
लेखपाल बनी रिचा सोनी के झूठ की पोल पूरी तरीके से खुल चुकी है, फोटो और वीडियो कई सारे वायरल हो गए हैं,नौकरी मिलते ही कारपेंटर पति से हो गई अलग!
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश झांसी की रहने वाली रिचा सोनी लेखपाल की नौकरी मिलते ही अपने पहले पति कारपेंटर नीरज विश्वकर्मा से अलग हो गई है! इतना ही नहीं जब रिचा से इस बारे में पूछताछ हुई तो उसने सीधे ही नीरज से शादी की बात कोई खारिज कर दी!
इस बीच नीरज और रिचा की शादी की कई फोटो और वीडियो भी सामने आ गए, जो रिचा की ओर से बोले गए झूठ की पोल खोल रहे हैं! नीरज के गांव को लेकर जब लड़की से फोन पर बात की गई तो उसने कैमरे के सामने आने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी कोई शादी-वादी नहीं हुई है!
हालांकि दोनों की शादी के कई फोटो और वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि नीरज और ऋचा ने दोनों ने शादी की सभी रस्में निभाई है, और रिचा की मांग भराई भी हो रही है !
लव मैरिज के बाद कारपेंटर ने पत्नी को पढ़ाया लिखाया, नौकरी की तैयारी कराई!

लेखपाल बनते ही पति को छोड़ गई रिचा के पति नीरज ने बताया है कि उसने मजदूरी करके बड़ी मेहनत से अपनी पत्नी ऋचा को सरकारी नौकरी की तैयारी करवाई थी! लेकिन नौकरी मिलते ही वह मुझे छोड़कर के चली गई, नीरज विश्वकर्मा नाम के युवक ने दावा किया है कि रिचा ने और उसके करीब ढाई साल पहले मध्य प्रदेश के ओरछा में लव मैरिज हुई थी,
5-6 साल पहले हुई थी हम लोगों की मुलाकात मीडिया से बात करते हुए नीरज ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है,करीब 5 साल पहले झांसी की ही सत्यम कॉलोनी में रहने वाली रिचा सोनी से दोस्त के घर उसकी मुलाकात हुई थी! वह बच्चों को पढ़ने वहां पर आती थी, यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई,करीब 6 महीने बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई, और दोनों ने फरवरी 2022 में ओरछा में जाकर के शादी कर ली !
लेखपाल बनने के बाद छोड़ दिया पति को पीड़ित पति ने बताया शादी के बाद दोनों हंसी-खुशी से रहते थे इसके बाद उनका कुछ विवाद हुआ था,जिस कारण वह मायके चली गई थी, फैमिली कोर्ट में उसने सेक्सन 9 दायर कर अपने घर बुलाया था,इसी साल जनवरी महीने में रिचा का लेखपाल पद पर चयन हो गया!
उसके बाद वह 18 जनवरी को घर छोड़कर चली गई, फिर उससे मुलाकात नहीं की! एक बार कोतवाली में मिली थी तब यह कहने लगी कि एसडीएम के पास जाओ और शपथ पत्र लेकर आओ की कोई शादी नहीं हुई है!
आज वह कहती है कि हमारी शादी नहीं हुई है, हमारे पास शादी की फोटो और प्रमाण पत्र है?क्या यह फर्जी है?फरवरी 2022 में हमारी ओरछा में शादी हुई थी!
कैसे आ गया सामने पूरा मामला यह मामला तब सामने आ गया जब बीते बुधवार को योगी सरकार की ओर से लेखपाल बने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांट दिए गए, नीरज विश्वकर्मा नाम का एक युवक भी झांसी कलेक्ट्रेट पहुंचा था! यहां अपनी पत्नी को खोजने के लिए आया था! लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ा! उसने बताया की पत्नी के लिए वह पुलिस से लेकर कई अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है,लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला है!
- 15 December Ka Panchang||आज का पंचांग राहुकाल शुभमुहूर्त दिशाशूल उपाय

- 14 December ka panchang ||आज का पंचांग राहुकाल शुभमुहूर्त दिशाशूल

- 13 Dicember ka Panchang ||आज का पंचांग राहुकाल शुभमुहूर्त दिशाशूल उपाय

- 7 बातें हमेशा छुपाकर रखना,चाहे कोई … 7 Baate Humesha ChupakarRakho

- 2 Desember Bhoum pradosh — ऋण मुक्ति, मंगल दोष निवारण का सबसे..

