Aaj Ka Rashifal:
Aaj ka Rashifal आज का राशिफल आज यानी रविवार 23जून 2024 का दिन कुछ राशि वालों के लिए सुख शांति लेकर के आने वाला है!वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन परेशानी भरा साबित होने वाला है!ऐसे में जान लेते हैं आज सभी 12 राशियों का राशिफल! देखते है आज कौन-कौन सी राशिया खुशियां मनाएगी और कौन-कौन सी राशियों को आज गम का सामना करना पड़ेगा!
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा सुख शांति लाने वाला दिन रहेगा !मेष राशि वाले आज अपने पुराने मित्र परिजनों के साथ मनोरंजन करने के लिए किसी पर्यटक स्थल पर जाने का आपको अवसर मिल सकता है! मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खर्च अधिक रहने की संभावना बन रही है! जिससे आपको पैसों से संबंधित समस्याएं आ सकती है! आज आपका पारिवारिक सदस्यों पर कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलने से कुछ मेहनत करने के बाद आशा से अधिक लाभ प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा!
आज आपके परिवार में उल्लास का वातावरण रहेगा, कुछ अच्छा समय बिताना पसंद करेंगे! महिलाओं का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहने से अधूरे कार्यों को पूर्ण करने में उत्साह बनी रहेगी!आज आपके बच्चे कुछ ऐसी जिद कर सकते हैं जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है!!
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन विपरीत फलदाई रहने वाला है! आज आप शारीरिक रूप से अपने आप में अस्वस्थता का अनुभव करने वाले हैं! आज आपको रक्त विकार अथवा सर्दी लगने से परेशानी होने की संभावना है !
कार्य क्षेत्र पर अधिक कार्यभार रहने से आपको थकान का अनुभव होगा! आप अपने गुस्सैल व्यवहार के कारण बने हुए कार्य या बने बनाए कार्य विवाद की भेंट चढ़ सकते हैं !नए कार्यों का आरंभ आज बिल्कुल भी ना करें !ना ही किसी को अपने पैसे रुपया उधार दे ,अन्यथा आपको वह पैसे रुपए मिलेंगे नहीं !
मध्यान के बाद आप अपने आप को अकेला अनुभव करने वाले हैं, इसके बाद परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने लगेगा ,लेकिन घरेलू आवश्यकताओं को आपको नजरअंदाज करने से घर में अशांति बढ़ेगी ,संध्या के समय सेहत पर प्रतिकूल रहने पर भी मनोरंजन का अवसर मिलेगा! साथ ही आपको आज के दिन फिजूल खर्ची से बचना चाहिए!!
मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है !आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से आपके अंदर एक स्फूर्ति बनी रहेगी! आज आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा, आज दिन के पूर्वार्ध में आपके समस्त कार्य सफलता से बनते हुए चले जाएंगे! लेकिन लाभ के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा!
आज आपकी किसी से भी बहस हो सकती है,नौकरी पेशाओं को अतिरिक्त कार्य मिलने से परेशानी बनी रहेगी! आप आज काम में लापरवाही कर सकते हैं, इसलिए कार्य क्षेत्र में लापरवाही बिल्कुल भी ना करें, नहीं तो नुकसान होने की संभावना है! आज आपको अपने ससुराल से लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा! पारिवारिक दायित्व बढ़ने से आपके जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी! आज आपका स्वभाव में भावुकता एवं कामुकता अधिक रहने से अन्य व्यक्ति इसका गलत फायदा उठा सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए!!
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पहले की तुलना में ज्यादा शांति प्रदान करने वाला दिन रहेगा! आज आप अध्यात्म में विशेष रूचि रहेगी! पूजा पाठ सत्संग का आयोजन भी कर सकते हैं !आज आप किसी शुभ और धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं /!आज आपके कुछ अधूरे कार्यों को पूर्ण होने में विलंब होने से आप हताश होंगे,परंतु आपको प्रयास करते रहना चाहिए, थोड़े परिश्रम के बाद में आपको सफलता मिल सकती है! धन का निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बिल्कुल भी शुभ नहीं है ,आज आपको उगाही से लाभ होगा! कार्य क्षेत्र पर स्त्रियों का सहयोग मिलेगा! पारिवारिक दायित्व की पूर्ति के कारण आपको आज अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है! आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा!!
सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा, आज आपको अपनी बुद्धि विवेक रहने पर भी मन में राग द्वेष की भावना रहने से किसी अपने से आपकी दूरी बना सकती है! सुबह से ही आज कहीं बाहर घूमने फिरने का मन बना रहेगा! दोपहर के बाद में अधिकांश समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे,कार्यक्षेत्र में आवेश में आकर किसी से भी लड़ाई झगड़ा मोल ले सकते हैं! आज आपको खरीदी बिक्री से के व्यापार से आपको लाभ होगा! विदेशी वस्तुओं के व्यापार में यदि आप निवेश के लिए आगे आएंगे तो आपको लाभ मिलेगा!
प्रेम प्रसंग में आपके आपसी संबंध बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं!संध्या के बाद असंयम दिनचर्या से आपको थकान बनी रहेगी! आज के दिन गैस कब्ज, वात पित्त के रोगों से आपको परेशानी होगी! संध्या के समय आपको आकस्मिक खर्च के साथ लाभ के योग भी बना रहे हैं!!
कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अधिक परिश्रम करने का दिन रहेगा, आपको मेहनत करने के बाद भी आपके कार्यों में विलंब होने से आपको हताशा आने लगेगी! आज का अधिकांश समय आपका अशांति में ही बीतेगा! छोटी छोटी सी बातों पर घरेलू कलह विकराल रूप ले सकती है!
मन में नकारात्मकता हावी रहने से कई बार दुविधा की स्थिति भी बन जाएगी, नए कार्यों को आज आरंभ बिल्कुल भी ना करें! किसी से भी लालच में पडने से आपको विशेष रूप से हानि हो सकती है! आज के दिन आकस्मिक यात्रा की योग बनेंगे!
और साथ ही यात्रा में आपको शारीरिक चोट आदि का भय भी बना रहेगा! सावधान रहने की आपको आवश्यकता है !
सरकारी दस्तावेजों को संभाल कर रखें,अन्यथा किसी बड़ी परेशानी में पड सकते हैं! आज आपको संतान के कारण भी कुछ हानि हो सकती है, आज आपको अपने क्रोध पर संयम रखना चाहिए, स्वास्थ्य ठीक रहेगा! लेकिन मन पर आपका संयम नहीं रहेगा!जिससे आपको नुकसान होने की पूरी पूरी संभावना है!!
तुला राशि तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा व्यस्तता से भरा रहेगा !आज का दिन आपके लिए लाभदायक भी सिद्ध होगा ! आज आपका स्वास्थ्य भी बेहद ही उत्तम बना रहेगा , कुछ दिनों की तुलना में आज कार्यों में आसानी से आपको सफलता मिलने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी !
घर पर एवं कार्य क्षेत्र पर व्यवस्थाएं सुधारने में अधिक समय देंगे, कुछ बदलाव के लिए भी आपको अधिक खर्च हो सकता है!आर्थिक लाभ के लिए आपको अधिक प्रयत्न करना पड़ेगा!
दोपहर के बाद में किसी भी मनोकामना की पूर्ति होने से आप प्रसन्न जरूर होंगे, परिवार के साथ मिलकर किसी शुभ आयोजन या पर्यटन का अवसर भी आपको मिलने की संभावना है !आज के दिन आपको ननीहाल पक्ष से भी कुछ शुभ समाचार मिलने की संभावना है!साथ ही सरकार की तरफ से भी कुछ आपको अशुभ समाचार मिल सकता है!!
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा! सुबह से ही आपको शारीरिक थकान ,कमजोरी का अनुभव होने से शरीर में आलस बढ़ेगा,आज आपके कार्यक्षेत्र पर भी आज का दिन सामान्य रहेगा!लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है!
आज आपका मन कहीं घूमने का बन रहा है, आज आपकी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है! आज आपको कुछ पुरानी उधारी वसूलने में परेशानी आ सकती है!
घर में मैं मेहमानों के आने से वातावरण कुछ आनंदित बना रहेगा!पारिवारिक खर्च बढ़ने से पारिवारिक परेशानी भी हो सकती है! बाहर का खाना आज आपका पेट खराब कर सकता है, इसलिए बाहर के खाने से संयम बरतें!!
धनु राशि धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ फलदाई रहेगा, आज के दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती जरूर रहेगी, लेकिन काम की अपेक्षा आराम का मन ज्यादा रहेगा! लेकिन दोपहर के बाद आज आप अपने कार्यों को बेहद ही उत्साह के साथ निर्धारित समय में पूर्ण कर पाएंगे!
कुछ नए कार्यों का आरंभ अथवा व्यापार में निवेश आपको आज लाभदायक सिद्ध होगा! लेकिन आपको विदेशी वस्तुओं के व्यापार में आज निवेश नहीं करना चाहिए! कार्यक्षेत्र पर या घर पर साज सज्जा में बदलाव भी आप कर सकते हैं!
समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपको सम्मान मिलने की संभावना है!लेकिन आज आपको आर्थिक लाभ में थोड़ा विलंब होगा! आपका पारिवारिक दांपत्य सुख उत्तम रहेगा, कहीं पर भी आज आपकी यात्रा हो सकती है, आकस्मिक यात्रा से आपको लाभ होगा !!
मकर राशि:मकर राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा! जहां से आपको लाभ की उम्मीद बनी रहेगी! वहां से ही आपको निराशा हाथ लगेगी ,
दोपहर तक मन में किसी अनिष्ट की आशंका से भी आपका मन भयभीत रहेगा! आज के दिन आपका क्रोध ज्यादा रहने से व्यर्थ के बाद विवाद की संभावना अधिक बनी रहेगी!
किसी से गलतफहमी के कारण अपने परिवार के सदस्यों से मनमुटाव होगा! आज आप कार्यक्षेत्र पर भी हानी की संभावना है,संतान से पुराने मतभेद उभरने से पारिवारिक वातावरण शांत बना रह सकता है,
आज आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने से आपको कर्ज लेना पड़ सकता है, आज आपका किसी बीमारी पर भी खर्च हो सकता है !!
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ फलदाई रहने वाला है!आज का दिन आपको घरेलू सुख शांति रहेगी! आज आप दिन भर शारीरिक मानसिक रूप से चुस्त एवं दुरुस्त रहेंगे!
किसी भी पुराने रोग में आपको सुधार आने से आपको राहत मिलेगी,आज के दिन आपकी कार्य क्षेत्र पर आप कम समय देंगे!इसमें भी आप नए प्रयोग में आपको रुचि दिखाएंगे! आज आपको सीधे रास्ते की अपेक्षा अनैतिक मार्ग से लाभ होने की संभावना दिखाई देगी!
कम समय में भी आज आप अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे! दोपहर के बाद अपने मित्र एवं परिजनों के साथ आपके मनोरंजन का अवसर मिलने वाला है! आज आप कहीं ना कहीं धार्मिक कार्यों में भी आपकी उपस्थिति बनी रहेगी !आज के दिन आपके उत्तम भोजन एवं उत्तम वाहन सुख मिलने की संभावना है !!
मीन राशि मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा!आज आपके कार्यों में मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा! लेकिन सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है!
आज का दिन आपके जीवन में उलझने बढ़ाने वाला है! आज घर एवं बाहर क्लेश मुक्त वातावरण बनने से आपको राहत मिलेगी!आज के दिन आप किसी भी रिश्तेदारों से भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं !
नौकरी पैसा जातकों के लिए मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना है! आज के दिन आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे!