मनोज तिवारी ने लगाई हैट्रिक, कभी योगी आदित्यनाथ से हार गए थे मनोज तिवारी,शीला दीक्षित को भी भारी अंतर से हराया

मनोज तिवारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार में पूरी की थी ! बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक किया जहां उन्होंने 1992 में बीऐ किया था!और उन्होंने इस विश्वविद्यालय से 1994 शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर भी पूरा किया था! उनकी पृष्ठभूमि बिहार से है!!
कभी योगी आदित्यनाथ से हार गए थे मनोज तिवारी अब तीसरी बार जीत कर रच डाला इतिहास

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी को भारी जीत हासिल हुई है! उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी ने जीत की हैट्रिक लगा दी! मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 138778 मतो से हरा दिया ! बीते दो बार के मुकाबले इस बार उनकी जीत का मार्जिन थोड़ा काम रहा!
मनोज तिवारी कौन है
मनोज तिवारी एक भारतीय राजनीतिक ,अभिनेता, और गायक है! वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं! और दिल्ली के राजनीतिक क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि हैं! 2019 की लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के अध्यक्ष और दिग्गज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 363000 मतों से हराया था !!
मनोरंजन करियर क्षेत्रीय भोजपुरी फिल्म उद्योग में उन्होंने खूब नाम कमाया! उन्होंने कई सफल भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया /! जिससे उन्हें व्यापक रूप में मान्यता और प्रशंसा मिली! उनकी पहली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ 2003 में रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी! और अपने करियर के साथ-साथ एक प्रसिद्ध गायक भी हैं !जो अपनी आवाज और श्रोताओं को पसंद आने वाले हिट भोजपुरी गीतों के लिए जाने जाते हैं!
राजनीतिक यात्रा:मनोज तिवारी ने 2009 में अपनी राजनीतिक की शुरुआत की थी! इस साल उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था! यहाँ पर योगी आदित्यनाथ से हार गए थे !
उन्होंने 2013 में भाजपा के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया!एक गायक और अभिनेता के रूप में उनकी लोकप्रियता ने उन्हें पार्टी में तेजी से ऊपर चढ़ने में मदद की! 2014 में उत्तर पूर्व दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए संसद के रूप में चुने गए !उन्होंने आनंद कुमार को 14484 वोटो के अंतर से हराया था! 2016 में उन्होंने भाजपा की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिस पद पर वह 2020 तक रहे!

2019 में शीला दीक्षित को हराया: साल 2019 में मनोज तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को करारी शिकायत दी थी, शीला दीक्षित आखिरी बार अपना लोकसभा चुनाव लड़ रही थी! तब मनोज तिवारी ने बड़े अंतर से हराया था शीला दीक्षित को! मनोज तिवारी को 787799 वोट मिले थे वहीं पर कांग्रेस की दिग्गज शीला दीक्षित को चार लाख 21697 वोट ही मिले थे!आम आदमी पार्टी ने यहां से दिलीप पांडे को चुनाव मैदान में उतारा था जिन्हें सिर्फ 190856 वोट मिले थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!